फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: श्रीराम का अनुज प्रेम देखकर दर्शकों की भर आईं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
मटौंध। रामलीला मैदान में दो दिवसीय रामलीला का सोमवार को शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने श्रीराम और उनके भाइयों की प्रेम की लीला प्रस्तुत की तो दर्शकों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष व रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुधीर सिंह ने दीप प्रज्वलित करके लीला की शुरुआत कराई। पहले दिन सीता स्वयंवर में शिवजी का धनुष भगवान राम के तोड़े जाने पर परशुराम क्रोधित होते हैं। लक्ष्मण को बार-बार कुठार दिखाकर सर काटने की धमकियां देते हैं। यह सुनकर श्रीराम ने हाथ जोड़कर परशुराम से विनती की।
भगवान राम ने कहा कि जब मैं अयोध्या से आ रहा था तो मां सुमित्रा ने मेरे हाथों में अपने बेटे लक्ष्मण के हाथ मुझे पकड़ा कर कहा था कि इसकी सुरक्षा आप करना। यदि आप लक्ष्मण की हत्या कर देंगे तो मैं अयोध्या में जाकर मां सुमित्रा को क्या जवाब दूंगा। आप लक्ष्मण के बदले मेरी हत्या कर दीजिए। कार्यक्रम सुबह करीब साढ़े सात बजे तक चलता रहा। इसके पूर्व रावण- बाणासुर संवाद और जनक विलाप लीला हुई। पेटू राजा जैसे कार्यक्रम का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। श्रीराम कन्हैया त्रिपाठी, लक्ष्मण लव कुश त्रिपाठी, परशुराम धर्मेंद्र तिवारी, जनक देवेश पांडेय, व्यास की जीतेंद्र द्विवेदी ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें