फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रोडवेज बस की टक्कर से पंचायत सहायक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। कस्बे के कोऑपरेटिव बैंक के सामने सोमवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पंचायत सहायक की मौत हो गई। अशोह निवासी पंचायत सहायक बाइक से ब्लाक में कार्य से आया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अशोह निवासी रामचरण यादव ने बताया कि उसका बेटा पंचायत सहायक सुनील यादव (22) दोपहर को पहाड़ी कस्बे में स्थित ब्लाॅक मुख्यालय बाइक से किसी काम से गया था। दोपहर बाद घर लौटते समय कोऑपरेटिव बैंक के सामने पहुंचते ही कर्वी से राजापुर की ओर जा रही फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस से बाइक की टक्कर हो गई। इससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लेकर सीएचसी लेकर पहुंची। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
पिता ने बताया कि उसकी चाची मंटू देवी ग्राम प्रधान व चाचा मुन्नीलाल होमगार्ड में तैनात हैं। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से पंचायत सहायक के घायल होने की जानकारी मिली थी। घायल को सीएचसी लेकर जा रही थी कि पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बस को चालक समेत कब्जे में ले लिया गया है। बस की सवारियों को अन्य वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें