फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू

Mon, 29 Jan 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
अनशन पर बैठे बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और मौजूद संविदाकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कराने सहित कई मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ खंडीय कमेटी की ओर से बिजली कर्मचारियों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने सोमवार से धरना व क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 मुख्यालय के पटेल तिराहे पर आयोजित धरने में प्रांतीय महामंत्री राम लाल पाल ने कहा कि संविदा कर्मियों के मानदेय का भुगतान छह माह से नहीं किया गया। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू भी नहीं की गईं हैं। जोनल अध्यक्ष अमीनुद्दीन ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन किया जा रहा है।

इसमें संगठन के चार सदस्य रोजाना क्रमिक अनशन में बैठेंगे। अनशन 10 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जोनल मंत्री मंडल अध्यक्ष चंद्रभान पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खंडीय अध्यक्ष गरीब खां ने कहा कि संगठन निर्णायक दौर तक संघर्ष करेगा। पहले दिन राजकुमार, महफूज खां, अजय मिश्रा, एवं राममिलन, क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर आनंद कुमार, राम आसरे, महेंद्र मिश्रा, हरीनारायण, अंबिका यादव, चंद्रभान साहू, सुशील चंद्र, राकेश त्रिपाठी, माताबदल, प्रेम नारायण पांडेय, मेराज खान, राजा साहू, सतीश दीक्षित, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें