चित्रकूट। न्यायालय विभाग परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा पुलिस टीम ने लिया। एलआईयू की टीम और खोजी कुत्ते ने पूरे परिसर में पड़ताल की। कुछ स्थानों पर संदिग्ध चीज मिलने पर जांच की गई, लेकिन उसमें खतरा जैसा कुछ भी नहीं मिला है।
बुधवार को एलआईयू व डॉग स्क्वायड की टीम ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय के न्यायालय परिसर में संदिग्ध वस्तुओं/व्यक्तियों की जांच पड़ताल की। एलआईयू प्रभारी सूर्यकांत अरुण राय व उप निरीक्षक शिवसागर तिवारी के नेतृत्व में दो टीमों ने अलग अलग स्थानों पर चेकिंग की। लगभग दो घंटे तक चेकिंग के बाद टीम लौटी। एलआईयू प्र्रभारी ने बताया कि पूरे परिसर में कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है।