फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ और जेई समेत छह पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। पहाड़ी बुजुर्ग में जांच के लिए पहुंची बिजली विभाग की टीम पर अभद्रता, दरवाजे पर धक्का देने से वृद्ध महिला के घायल होने के मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पहाड़ी थाने में एसडीओ और जेई समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगदी और सामान ले जाने का आरोप भी है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के पहाड़ी बुजुर्ग निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 21 जनवरी को घर में सिर्फ 75 वर्षीय मां थीं। बिजली विभाग की टीम जांच करने पहुंची। जबरन घर का दरवाजा खुलवाया। दरवाजे पर धक्का देने से मां गिरकर घायल हो गईं। जांच टीम ने घर के बिजली तार व मीटर खींच लिया। घर में रखी सामग्री तितर-बितर कर दी। टीम के सदस्य घर में रखे दो हजार रुपये व एक पंखा भी ले गए। इस मामले की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी थी। पहाड़ी थाने में शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
शिकायतकर्ता के मुताबिक शुक्रवार को अदालत के आदेश पर विद्युत विभाग के एसडीओ आरके सिंह कटियार, जेई शिवप्रसाद राही व चार अज्ञात के खिलाफ पहाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में थाना प्रभारी सुशील चंद्र ने बताया कि जांच की जा रही है। वहीं महकमे के अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) केके वर्मा ने कहा कि इस मामले में पहले भी संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की गई थी। आरोप गलत हैं। जांच में सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें