फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने ज्ञापन सौंपा, नहर सफाई की मांग

विज्ञापन
सदर तहसील परिसर में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। मुख्यालय के तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने की। पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। नहर सफाई की मांग भी की गई।
विज्ञापन

सदर तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि लघु डाल नहर विभाग से संचालित बनकट माइनर में उतर दिशा की कई सालों से सिल्ट सफाई नहीं हुई। सिल्ट निकलवाई जाए। इसके बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील कर्वी में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि जिले की कृषि रक्षा इकाई में कीट नाशक दवाइयों की उपलब्धता नहीं है। किसान बाजार से महंगे दामों में खरीद को मजबूर हैं। तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल ने कहा कि ओडीएफ ग्राम पंचायतों में प्रधानों और सचिवों ने आवासों और शौचालयों में अनियमितताएं की हैं।
खंड विकास अधिकारी सप्ताह में दो दिन गांवों में विकास कार्यों खुली बैठक में समीक्षा करें। रामेश्वर सिंह, छेदीलाल सिंह, राकेश वर्मा, जसवंत सिंह, शिव सिंह, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें