फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कायकर्ताओं का विरोध, दिया धरना

विज्ञापन
फोटो-14- मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर काली पटटी बांध विरोध करतीं आंगनबाडी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मानदेय बढ़ाने व अन्य लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की अपील पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सोमवार को शहर के पटेल तिराहे पर धरना दिया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ऊषा द्विवेदी ने कहा कि कोरोना काल में भी महिलाओं ने कार्य किया। बावजूद इसके उनकी मांग नहीं मानी गई। 62 वर्ष की आयु पूरी करने वाली महिलाओं को बिना पेंशन सेवानिवृत्त किया जा रहा है। ज्ञापन देने में लक्ष्मी देवी, सीता देवी, विद्या देवी आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें