फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 17 तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 से 10 पूर्वदशम और 11 से 12 तक दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश कुमार पांडेय ने बताया कि संशोधित शेड्यूल के अनुसार स्कूलों को मास्टर डाटाबेस में शामिल होने के लिए 9 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन 11 अक्तूबर तक होगा। छात्र-छात्राएं 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर हार्डकॉपी स्कूल में जमा कर सकेंगे। संस्थानों द्वारा आवेदनों का सत्यापन और अग्रसारण 26 अक्तूबर तक किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें