फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के दरवाजे तक पहुंच रहीं योजनाएं

विज्ञापन
गोष्ठी में किसान को स्वीकृति पत्र देते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत पहाड़ी व रामनगर परिसर में किसान मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। जो सीधे किसानों के दरवाजे तक पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। जिसकी पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए किसान उनका लाभ लें। विभिन्न वैज्ञानिकों व विषय विशेषज्ञों द्वारा बताई गईं आधुनिक कृषि तकनीकी से खेती कर कम लागत में अधिक पैदावार करें।
मानिकपुर विधायक ने कहा कि किसान विभिन्न माध्यमों व नेटवर्क के जरिये फसलों की अधिक मूल्य पर कहीं भी बिक्री कर सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसी प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति की पूर्ति को अधिसूचित फसलों को बीमित करने पर खरीफ में दो प्रतिशत व रबि फसल में डेढ़ प्रतिशत प्रीमियम अंश जमा किया जाता है।
विज्ञापन

शेष केंद्र व राज्य सरकारें प्रीमियम अनुदान के रूप में वहन करते हैं। जिला कृषि अधिकारी वसंत दुबे ने कहा कि जनपद के विकास को चल रही विभिन्न योजनाएं किसानों के दरवाजे तक पहुंचाई जा रही है। इससे किसानों और क्षेत्र की उन्नति होगी।
विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि सुनील सिंह ने कम लागत में अधिक पैदावार, संतुलित पोषक तत्व, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बीज के प्रकार, बीज संशोधन विधि, बीज ग्राम की स्थापना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन से विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से तकनीकों की जानकारी दी।
इस मौके पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार अवस्थी, विमलेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांशु पांडेय, विनय पटेल, प्रदीप कुमार, उमेश, आशुतोष पांडेय, गोवर्द्धन वर्मा व वेदप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें