फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों के घरों के आसपास रहने वालों का भी टेस्ट कराएं: डीएम

विज्ञापन
शहर के हॉटस्पॉट स्थल पर सुरक्षा व जागरुकता की बाबत सीएमओ डॉ. विनोद कुमार से जानकारी लेते डीएम शेष? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय ने शनिवार को शहर के हॉटस्पॉट बलदाऊ गंज कर्वी, चमड़ा मंडी व फरासन मोहल्ला तरौहा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सर्विलांस टीम को संक्रमितों के घरों के आसपास रहने वालों का एंटीजन टेस्ट कराने के निर्देश दिए। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की भी जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार से कहा कि हॉटस्पॉट इलाकों को सैनिटाइज कराया जाए। नगर पालिका परिषद कर्वी के सफाई निरीक्षक से हॉटस्पॉट में बेहतर सफाई व दवाओं के छिड़काव के लिए कहा। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी जारी रखने केे निर्देश दिए। उन्होंने सीओ से कहा कि हॉटस्पॉट में पुलिस तैनात रहे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, एसडीएम कर्वी अश्विनी कुमार पांडेय, सीओ विजयेंद्र द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
नाले, नालियों की सफाई के निर्देश
चित्रकूट। डीएम ने शहर की चमड़ा मंडी व वार्ड नंबर 25 चकरेही चौराहे पर नगर पालिका परिषद की ओर से चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सफाई कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई निरीक्षक को नाले, नालियों की अच्छी तरह से सफाई कराने के निर्देश दिए। कहा कि एंटीलार्वा का छिड़काव भी कराएं। उन्होंने कहा कि सफाई ठीक ढंग से नहीं हो रही है। मजदूरों को लगाकर व्यवस्थाएं बेहतर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें