चित्रकूट। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन गुरुवार को धुस मैदान में हुआ। इसमें संदीप श्रीवास्तव को अध्यक्ष व वीरेंद्र कुमार द्विवेदी को संरक्षक चुना गया।
प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि कर्मचारी हित में हमेशा लड़ाई लड़ी जाएगी। बहुत सी ऐसी गंभीर बीमारियां है जिसमें पांच लाख से अधिक रुपये इलाज में लगते हैं और उसके परिजन इलाज नहीं करा पाते हैं। महामंत्री शिववरन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन को सरकार बहाल करे। आठवें वेतन आयोग गठन के लिए कमेटी गठित करें। इसके बाद चुनाव हुआ। इसमें अशोक कुमार यादव को उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह को जिला महामंत्री, बृजेश कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र पांडेय को संप्रेक्षक निर्विरोध चुना गया। रुपेश पांडेय, सुजीत, कृष्णपाल सिंह, अनिल कुमार, अजय कुमार पांडेय, अनुराग द्विवेदी मौजूद रहे।