फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदे ट्रक पकड़े, चालक गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध खनन के मामले में अलग- अलग स्थानों पर कार्रवाई की है। शहर के बेड़ी पुलिया के पास बालू लदे दो ट्रकों को पकड़ने के बाद दोनों चालकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ट्रक मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसी तरह दो अन्य लोगों के खिलाफ बालू डंप करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
तरीके से बालू डंप करने के मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। चेकिंग अभियान में बालू लदे दो ट्रक सहित तीन स्थानों पर अवैध डंप बालू बरामद की है। सभी पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

कोतवाली प्रभारी साजिद अली ने मंगलवार रात बेड़ी पुलिया के पास से दो ट्रकों की जांच की। दोनों पर बालू लदा था और इनके पास कोई कागजात भी नहीं थे। ट्रक ड्राइवर  छत्रपाल पुत्र बिल्लू प्रसाद निवासी रौली कल्याणपुर व राजेश पुत्र गया प्रसाद निवासी व्यौहर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ट्रक  मालिक दिवाकर सिंह पटेल निवासी टिकार मऊ और कमलेश पटेल निवासी संग्रामपुर के खिलाफ भी खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है। इसी तरह भरतकूप चौकी प्रभारी रमेश चंद्र ने संतशरण उर्फ संता पटेल पुत्र कोमल प्रसाद निवासी फाटापुरवा को अवैध बालू भंडारन करने पर खनिज अधिनियम के तहत माला दर्ज किया है। पहाड़ी थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने छोटे लाल व शैलेंद्र उर्फ पप्पू निवासी ओरा के खिलाफ अवैध बालू रखने पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें