फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Thu, 20 Apr 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पहाड़ से पत्थर लादकर लौट रहे ट्रैक्टर ने हाईवे पर बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत गई जबकि सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


 भरतकूप के रौली कल्याणपुर पहाड़ की ओर से गुरुवार को पत्थर लादकर ट्रैक्टर कसबे की ओर आ रहा था। हाईवे पर गोंडा के पास बांदा की ओर से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार फतेहपुर निवासी श्याम सिंह(20) पुत्र योगेंद्र सिंह और बांदा निवासी जयनारायण सविता (70) सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां श्याम की मौत हो गई जबकि जयनारायण की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें