फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखिनी में पोकलैंड से बालू खनन जारी

Thu, 29 Jun 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। थाना क्षेत्र के कई घाटों से अवैध रूप से बालू खनन जारी है। पिलखिनी में दो बार एसडीएम के छापेमारी के बाद भी पोकलैंड से मानक की अनदेखी कर मशीनों से बालू निकाली जा रही है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा, बरेठी, कहेटा, दहिनी और कलवारा घाटों में दिनरात ट्रैक्टर व ट्रकाें से बालू ढुलान जारी है।

इसी तरह पिलखिनी के घाट पर पोकलैंड व जेसीबी से बालू निकाली जा रही है। इस स्थान पर दो बार राजापुर एसडीएम छापेमारी भी कर चुके हैं। एक बार पोकलैंड मशीन भी पकड़ी लेकिन इसके बाद खनन जारी रहा। पहाड़ी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि चार दिन के अंदर आधा दर्जन बालू लदे ट्रैक्टर पकड़े हैं। अवैध रूप से बालू के ढुलान पर पूरी तरह रोक लगाने के प्रयास जारी है। शिवरामपुर चौकी प्रभारी शरद पटेल ने बताया कि भसौंध के दहिनी घाट से बालू लेकर बांदा की ओर जा रहे ट्रैक्टर में इटवा बिसंडा बांदा निवासी अरविंद पुत्र मुंशी को अवैध खनन मामले में पकड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें