भौंरी(चित्रकूट)।
मंदिर जा रहा तीर्थयात्रियों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
गुरुवार दोपहर मऊ थानाक्षेत्र के कटवा गांव निवासी गोलहरी परिवार व आसपास के लोग मनौती पूरी होने पर देवी पूजन के लिए रैपुरा थानाक्षेत्र के लोखरी स्थित देवी मंदिर जा रहे थे।
मंदिर के पास का रास्ता जर्जर होने से उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देख चीख-पुकार मच गई। मऊ निवासी कलावती (35) पत्नी मोतीलाल, शिवकली (77) पत्नी बिज्जी, सुमन (11) पुत्री बैजनाथ, बक्कू (35) पत्नी चुनका, गीता (35) पत्नी पप्पू, सुखरनिया (65) पत्नी राममनोहर, केशिया (75) पत्नी भइयालाल, खुशी (3) पुत्री मोतीलाल, गोलहरी (70) पत्नी गया प्रसाद, अनखा (35) पत्नी रामसजीवन, मैकी (70), कलावती (50) पत्नी छेदीलाल, रामभवन (10) पुत्र राजकुमार, शिवानी (7) पुत्री राकेश, बेसनिया (35) पत्नी कल्लू, शिवम (6) पुत्र कल्लू, अगनी (40) पत्नी जियालाल, बोरदी देवी (30) पत्नी गया घायल हो गए।
सभी को पीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष जेएन सिंह ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर है। अन्य लोग खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को घर भेज दिया गया।