चित्रकूट। लॉकडाउन में सोमवार को बाजार मेें ग्रामीण क्षेत्र सहालग के लिए सामान खरीदने के लिए ग्रामीण शहर सहित कस्बा पहुंचे। जिससे बाजार मेें अन्य दिनों की अपेक्षा चहल पहल देखी गई। सुबह खुली दुकानों से सामान खरीदा। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। वही बाजार में भीड़ भाड़ न बढे़ इसके लिए पुलिस ने जुर्माना भी वसूला।
10 मई के बाद लॉकडाउन खुलने की उम्मीद ग्रामीण क्षेत्र के निवासी लगाये थे लेकिन 17 मार्च तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा देेने से उनका धर्य टूट गया। उन्हें चिंता सताने लगी कि उनकी बेटी की शादी कैसे होगी। जिसके लिए सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण शहर सहित मऊ, मानिकपुर, राजापुर, भरतकूप कस्बा पहुुंचे। जिन्होंने खरीदारी किया। वही दुकानदारों ने भी ग्राहकों की मजबूरी देखते हुए किसी तरह से दुकानें खोलकर सामान बेचा। कई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। अधिक सवारी बैठाने व मास्क न लगाने पर ई-रिक्शा वालों पर भी कार्रवाई की।