चित्रकूट। जिसे में सोमवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई 54 नये संक्रमित मिले हैं, 126 स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में मृतकों की संख्या 62 है।
जिले के मानिकपुर, मऊ, रामनगर, राजापुर, पहाड़ी, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर व सीतापुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना संक्रमितों की जांच का काम जारी रहा। सोमवार को मिले पाजिटिव मरीजों में 14 मरीज नगर पालिका कर्वी क्षेत्र के हैं जबकि अन्य सभी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। मुख्यालय के जिला अस्पताल समेत शहरी पीएचसी और नगर पालिका के पास स्कूल में जांच की गई। प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि सभी जगह मिलाकर कुल 1388 लोगों की जांच हुई है जिसमें 54 नये पाजिटिव मरीज मिले हैं।