फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशंभर यादव का सपाइयों ने किया स्वागत

Sat, 11 Jul 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा बबेरू विधायक विशंभर यादव को प्रतिनिहित विधायन समिति का सभापति बनाने पर सपाइयों ने खुशी जताई। शहर में पहाड़ी राजापुर रोड पर उनका जोरदार स्वागत किया।  
विज्ञापन


शनिवार को प्रतिनिहित विधायन सभा समिति के सभापति विशंभर यादव ने चित्रकूट का दौरा किया। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव के घर से उनका काफिला पार्टी कार्यालय पहुंचा। शहर से निकलने के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। साथ में तिंदवारी से ब्लाक प्रमुख उनके पुत्र विवेक सिंह यादव भी रहे। पार्टी कार्यालय में हुए अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव की।

उन्होंने कहा कि विशंभर सिंह यादव ने छात्र जीवन से ही समाजवादी विचारधारा को लेकर छात्रों का नेतृत्व किया है। पार्टी के युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि जब भी हमें कोई आवश्यकता होगी, इनका साथ मिलेगा। विशंभर सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन


मौके पर नरेंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, गुलाब गुप्ता, भरत दिवाकर, श्याम बिहारी यादव, मो. गुलाब खां, फराज खां, अफजल अली, भोलानाथ खंगार, लखनलाल चौधरी, मायादेवी जायसवाल, सविता मोदनवाल आदि मौजूद रहे। उधर, पहाड़ी और राजापुर में भी विशंभर यादव का सपाइयों ने स्वागत किया।
मुआवजे के लिए केंद्र ने नहीं दिया धन
पत्रकारों से बात करते हुए विशंभर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। जो भी मुआवजा राशि का पैसा किसानों को दिया जा रहा है वह पूरा प्रदेश सरकार का है। केंद्र सरकार से एक पैसा भी नहीं आया है। प्रदेश सरकार सड़कों, सिंचाई आदि पर काम कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें