फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबीना व रोहित बने फर्राटा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी दिवस पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें दौड़ व कबड्डी सहित कई खेलों का आयोजन हुआ। फर्राटा दौड़ में रोहित व सबीना ने अपने वर्ग में बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, अनूप द्वितीय व दो सौ मीटर की दौड़ में रोहित प्रथम और भैरो दूसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर की दौड़ में विकास प्रथम, अजय द्वितीय व आठ सौ मीटर की दौड़ में याकूब प्रथम और कमल दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में पहाड़ी विजेता और कर्वी उपविजेता रहा। वॉलीबाल में कर्वी विजेता व पहाड़ी उपविजेता रहा। लंबी कूद में ऋषभ प्रथम व अनूप द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में शबीना प्रथम व हर्षिता दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में रोशनी प्रथम, आंचल द्वितीय और 800 मीटर दौड़ में आंचल प्रथम व कल्पना दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में गुड़िया प्रथम, शबीना द्वितीय, ऊंची कूद में हजरूल निशा प्रथम व काजल द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

गोला फेंक में साकेत देवी प्रथम व पूजा दूसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी में मानिकपुर विजेता व पहाड़ी उपविजेता रहा। वॉलीबाल में कर्वी विजेता और मानिकपुर उपविजेता रहा। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी अजय कुमार सेठी, उप क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव व जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें