फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया यूपी स्थापना दिवस

विज्ञापन
यूपी दिवस पर छात्रा को सम्मानित करते मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला व डीएम शेषमणि पांडेय। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में रविवार को यूपी स्थापना दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटर की टॉपर छात्राओं के साथ-साथ खेलकूद व पिंक कार्ड योजना में अच्छा काम करने वाली युवतियों को सम्मानित किया गया। साथ ही पावन चित्रकूट, मनभावन चित्रकूट लोगो का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला व डीएम शेषमणि पांडेय की मौजूदगी में मंदाकिनी अतिथि गृह कालूपुर में यूपी स्थापना व राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। यहां पावन चित्रकूट, मनभावन चित्रकूट लोगो का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि चित्रकूट का प्रदेश में गौरव बढ़ा है। आठ सौ स्वयं सहायता समूह जनपद में संचालित हैं। क्षेत्र के धार्मिक व पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटन के मानचित्र पर लाने का कार्य किया जाएगा।
इनके विकास से रोजगार के साधन भी मुहैया होंगे। डीएम ने कहा कि नर से भारी नारी है। महिला शक्ति पुरुषों से कई गुना भारी है। मन में ठान लो तो कोई ऐसी चीज नहीं जो बालिकाएं न कर सकें। जनपद महिला सुरक्षा स्वावलंबन में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। इसके अलावा कई कार्यक्रमों व विकास कार्यों में भी अव्वल हुआ है। नीति आयोग के कार्यक्रम में भी चित्रकूट देश में चौथे स्थान पर है। कहा कि धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से पावन चित्रकूट, मनभावन चित्रकूट के लोगो का लोकार्पण किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ अमित आसेरी ने कहा कि आज 70वें यूपी दिवस के साथ-साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। नई पीढ़ी इंटरनेट से जुड़ कर सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाएं। सांस्कृतिक धरोहर विविधता का प्रतीक है। कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टापर छात्राओं, खेलकूद, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जनपद में लागू पिंक कार्ड योजना के लाभार्थियों, राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत दुग्ध उत्पादन में अच्छा कार्य करने वाले कृषक आदि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया। समारोह का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें