फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण विकास मंत्री ने कार्यकर्ताओं से जानी समस्या

विज्ञापन
फोटो-11- शहर के डाक बंगले में वीरांगना लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित करते प्रदेश के ग्राम्य व - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजापुर। उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह गुरुवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने राजापुर कस्बे मेें कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्या जानी। होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा किया। वही रानीलक्ष्मी बाई की जयंती पर हुए कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को ग्राम विकास मंत्री के राजापुर पहुुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शिवशंकर सिंह, सुभाष अग्रवाल, नत्थू पांडेय, शिव नरेश सिंह, हरिश्चंद्र पांडेय, कमलेश मोदनवाल, सत्यवीर सिंह, सतेंद्र पांडेय, पवन पंाडेय, क्क्किी, राजकिशोर पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही जिला मुख्यालय डाकबंगले में रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर भाजपा ने कार्यक्रम किया। जिसमें ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई एक महान वीरांगना थी। जिन्होंने ब्रिटिश शासन को कभी स्वीकार नहीं किया। पूरी ताक त के साथ अंग्रेजों से लड़तीं रहीं। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शिव शंकर सिंह ने कहा कि रानीलक्ष्मी बाई के कार्य से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, रमेश शुक्ला, हीरो मिश्र, विजय मिश्र, सुशील दुबे, शक्ति प्रताप सिंह, राज कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें