फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोपी ने खुद को कमरे में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत लोढ़वारा कांशीराम कालोनी के एक घर के कमरे में छेड़खानी के आरोपी युवक ने खुद को बंद कर लिया है। कमरे को अंदर से बंद करने से वहां भीड लग गई कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोढ़वारा कालोनी के कुछ लोगों ने बताया कि एक युवक कालोनी की ही एक किशोरी को जबरन पकड़े था दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था तभी सभी ने चिल्लाकर किशोरी को बचाया। कई लोगाें को देख युवक भागकर अपने घर के कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बाहर खडे लोग उसे बाहर आने को चिल्ला रहे थे। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर युवक पर एक किशोरी को पकड़ने का प्रयास करने का आरोप लगा है। पुलिस टीम ने वहां जाकर युवक को कमरे से बाहर निकाला है। दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें