मऊ। थाना क्षेत्र के एक भांग विक्रेता से आबकारी विभाग के दीवान की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें खुद को आबकारी विभाग का दीवान बताने वाले ने दुकानदार से अपना हिस्सा मांगा है। दुकानदार द्वारा हिस्सा देने से इनकार कर दुकान संचालन ही बंद करने की बात कही तो ऑडियो में सुनाई पड़ा कि कभी दुकान नहीं चलानी है क्या।
शुक्रवार की सुबह से सोशल मीडिया में लाइसेंस धारक भांग विक्रेता और आबकारी विभाग के दीवान का ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें हिस्सेदारी की मांग को लेकर दोनों के बीच काफी देरतक बातचीत हुई। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी चतर सैन ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उनके पास कोई ऑडियो नहीं है। किसी से ऑडियो मिलने के बाद इस पर जांच की जाएगी। (संवाद)