फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोंके, तभी होगा सुधार

Wed, 29 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम नीलम अहलावत ने संस्थागत प्रसव के लक्ष्य के सापेक्ष गत वर्ष की तुलना में कम प्रसव पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि इस कार्य में रुचि न लेने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दें।
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी जारी की जाए। टीकाकरण में भी प्रगति कम देख जिलाधिकारी ने सीएमओ से कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोका जाए, तभी ये कार्यों में सुधार लाएंगे।

डीएम बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने 2014-15 में 31 मार्च तक कराए गए कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने पाया कि संस्थागत प्रसव के लक्ष्य 20315 के सापेक्ष 17391 हासिल हुआ है। गत वर्ष की तुलना में भी 1145 प्रसव कम पाए गए।
विज्ञापन


इससे खफा ने सीएमओ से इसमें रुचि न लेने वाले चिकित्साधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा। नियमित टीकाकरण में भई लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम मिली। इस पर डीएम ने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोका जाए, तभी कार्यों में सुधार लाएंगे।

आशाओं के शत प्रतिशत प्रशिक्षण में हीलाहवाली पर भी वह नाराज दिखीं। डाटा फीडिंग कम पाए जाने पर उन्होंने डाटा इंट्री आपरेटरों की गाइड लाइन के अनुसार नई भर्ती को कहा।

कहा कि अगर चिकित्साधिकारी सपोर्टिव सुपरविजन की रिपोर्ट और अनुबंधित वाहनों की लागबुक के अलावा भ्रमण न करें तो इनके खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें