फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 29 Apr 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के युवकों के साथ पड़ोस के गांव में गए युवक का शव पेड़ से फांसी से लटकता मिला। युवक के पिता का आरोप है कि साथ ले गए युवकों ने उसके बेटे की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन


पिता ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

जयराम पुत्र सुंदरलाल निवासी कोलौहा ने बताया कि उसके बेटे मुलायम (19) को गांव के विजय पुत्र किशोरा, बिल्लू पुत्र रामदास और झुल्लू पुत्र बच्चा निवासी शाहपुर थाना बदौसा पास के गांव भगवतपुर ले गए। मुलायम देर रात तक नहीं लौटा तो खोजबीन की गई। उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला।

आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है। बताया कि उसके घर के पास आरोपी निर्माण कार्य करा रहे थे। इससे आवागमन बाधित हो रहा था। इसका विरोध उसके बेटे ने भी किया था। आरोप लगाया कि तीनों युवकों ने ही उसके बेटे की हत्या की है।
विज्ञापन


उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। कोतवाल ओपी तिवारी ने बताया कि परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सूत्र बताते हैं पुलिस ने भरतकूप चौकी में दो आरोपी युवकों को बैठा रखा है। इस संबंध में कोतवाल से पूछा तो उन्होंने किसी की गिरफ्तारी से इंकार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें