चित्रकूट। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार ने 24 किमी लंबा बाइपास बनाने की स्वीकृत दी है जो भरतकूप से खोह तक बनेगा। इसकी कुल लागत 100 करोड़ रुपये है। जो कर्वी नगर से 5 किमी दूर से बनेगा।
शहर सहित कर्वी राजापुर व अन्य मार्गों में आए दिन जाम लगने के साथ ही सड़क दुर्घटनाएं होती है। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आर के सिंह पटेल ने भी कई बार पहल की। जिसकी मांग सरकार ने सुनीं। इसी संबंध में यूपी के लोनिवि के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मुख्यालय का बाई पास मार्ग भरतकूप से खोह तक बनेगा। जिसकी लंबाई 24 किमी होेगी। इसकी लागत लगभग 100 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा मुख्यालय के मंदाकिनी पुल पर भी एक नया पुल का निर्माण प्रस्तावित है। उप्र उद्योग व्यापार मंडल, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन व बुंदेली सेना ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है। (संवाद)
-------------------------
हार्टअटैक से कर्मचारी की मौत
खोही। सीतापुर कस्बा स्थित वाणिज्यकर विभाग मेें कार्यरत चपरासी पद पर कार्यरत कर्मचारी पट्टीदार पुत्र दलगंज निवासी छीबो की ड्यूटी के दौरान हालत खराब होने पर कर्मचारियों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। रिश्तेदार जगजीवन प्रसाद ने बताया कि हार्टअटैक होने से मौत हुई है। कई साल से सेल्स टैक्स कार्यालय में चपरासी पद पर कार्य करता था। (संवाद)