फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पेड़ से टकराया, चालक-खलासी की मौत

विज्ञापन
फोटो-13- बंधू केवट- फाइल फोटो । संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में छिवलहा गांव के पास एक ट्रक सड़क किनारे लगे इमली के पेड़ से शुक्रवार की देर रात को टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक व खलासी की मौत मौके पर हो गई। ट्रक के अंदर फंसे शवों को निकालने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। दोनों मृतक मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले हैं। मृत चालक ट्रक का मालिक भी था।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के बुढाहार से एक ट्रक कोयला लादकर फतेहपुर जिले केखागा जा रहा था। ट्रक जैसे ही यूपी क्षेत्र के मऊ थाना अंतर्गत झंासी मिर्जापुर मार्ग के छिवलहा के पास पहुंचा तो चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक इमली के पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गये। घटनास्थल पर ही ट्रक चालक (मालिक) वसीम बक्श (36) पुत्र अहमद बक्श मप्र अनूपपुर जिला थाना भालूमाडा गांव कोतमा कोल्लिएरी तथा खलासी बन्धु केवट पुत्र आनंद केवट निवासी जिला अनूपपुर थाना भालूमाड़ा गांव दारसागर की मौत हो गई। मऊ थाना अध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से ट्रक में फंसे शवों को निकलवाया। मृतक वसीम के भाई सुहेल बक्श ने बताया कि ट्रक मप्र शहडोल जिले के बुढ़ाहार से कोयला लादकर चला था। जो फतेहपुर जिले के खागा शहर जा रहा था। चालक तीन भाईयों में सबसे बड़ा है और उसके दो पुत्र एक पुत्री है। घटना से पत्नी शकीना व मां किताबुन निशा का रो-रोककर बुरा हाल है। वही मृतक खलासी बंधु की शादी नहीं हुई थी। दो भाईयों में छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें