फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। महिला का शव मध्य प्रदेश की सीमा के पास सड़क पर मिला। उसके सिर व गर्दन पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि महिला मध्य प्रदेश की ही
विज्ञापन

रहने वाली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को मध्यप्रदेश की सीमा से सटे नया गांव थाना अंतर्गत रजौला बाईपास में सड़क किनारे महिला का शव
मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त सत्यभामा मिश्रा (40) निवासी ग्राम भांटी पोस्ट सगरा तहसील हुजुमपुर थाना रायपुर करचुरियन मध्यप्रदेश के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे नयागांव थाना
प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने महिला के परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि सत्यभामा के पति शिक्षक हैं, फिलहाल उनका मानसिक संतुलन
भी ठीक नहीं है। महिला के एक बेटा व बेटी है। वह गुरुवार को घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी। तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला के मायक वालों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें