जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रात:काल स्कूल कालेजों सहित सरकारी कार्यालयों, पुलिस लाइन, थानो, राजनैतिक दलों के कार्यालय, सामाजिक संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह भी कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने सम्मानित किया।
चित्रकूट। पुलिस लाइन में प्रदेश सरकार के स्वतंत्र राज्यमंत्री जिला प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने भाग लिया, जहां पुलिस अधिकारी सहित जवानों ने परेड में उन्हें सलामी दी। जवानों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मंत्री ने कहा कि शहीद होने वाले वीर जवानों के परिजनों को 20 लाख की जगह 40 लाख की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 2022 तक हर गरीब परिवार को पक्के आवास दे दिए जाएंगे। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश उमेश सिंह, सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, विधायक कर्वी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ,अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी,पुलिस क्षेत्राधिकारी विजेंद्र द्विवेदी, राजापुर सुरेश शर्मा, विनीत सिंह, समाजसेवी पंकज अग्रवाल, राहुल गुप्ता, गोलू, शानू गुप्ता, शेषू जायसवाल आदि मौजूद रहे। पीएसी बल व होमगार्डों ने पटेल चौराहे से ट्रैफिक चौराहा एवं पुराने अस्पताल चौराहा होते हुए धुस मैदान तक रूट मार्च किया।
चित्रकूट। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री ने मानिकपुर रेल दुर्घटना के यात्रियों की त्वरित मदद करने पर पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, विशिष्ट सेवा में पुलिस क्षेत्राधिकारी मानिकपुर विनीत सिंह, डकैतों से मुठभेड़ में घायल सिपाही कैलाश सिंह को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया।
चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद शुक्ल को माल्यार्पण कर शाल, श्रीफल भेंट किया। इस मौके पर एडीएम विजयनारायण पंाडेय, एसडीएम सत्यप्रकाश, सुभाष यादव, राममूर्ति यादव व जिला खनिज अधिकारी मिथलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
स्कूल-कालेजों में मनाई गई जयंती
चित्रकूट। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम, जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे, रावतपुरा सरकार के स्कूल कालेजों में निदेशक अमिता सक्सेना व सदगुरु ट्रस्ट के स्कूल कालेज में निदेशक बीके जैन ने झंडा फहराया। शहर के ज्ञान भारती इंटर कालेज में प्रदेश सरकार के मंत्री डा महेंद्र सिंह सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे। चित्रकूट इंटर कालेज, श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, छत्रपति शाहूजी महराज इंटर कालेज रगौली, जेएम पाब्लिक स्कूल, जीडीएनडी स्कूल, चित्रकूट पब्लिक स्कूल, श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, पं. साधो प्रसाद शिक्षा निकेतन, डॉ. भाभा कांवेंट स्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर आदि में गणतंत्र दिवस बनाया गया। तरंग प्री व संस्कारम स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं की गईं।