फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जिप्सी के दुरुपयोग के मामले में धमकी देने पर पिता पुत्र व बहनोई पर रिपोर्ट

Wed, 08 Oct 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जिप्सी और उसमें प्रयोग किए गए नंबर को लेकर शिकायत करने के बाद एक महिला ने आरोपियों द्वारा धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने सदर कोतवाली में अपने पिता और भाई समेत बहनोई के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन



कर्वी निवासी प्रियंका ओझा ने मंगलवार को बताया कि उनके पति की जिप्सी और उसमें गलत नंबर डालकर गाड़ी रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में चलाई गई। जब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, तो उनके पिता भोला मिश्रा, भाई अभिषेक और नवीन मिश्रा के अलावा बहनोई अनुज हनुमत द्विवेदी ने गाली-गलौज और धमकी दी। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

महिला ने कहा कि इससे उनके परिवार को खतरा है। इस मामले में कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें