फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक पर हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। शराब कारोबारी व उसकी महिला मित्र की गोली मारकर हत्या के मामले में सतना पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त राइफल बरामद कर ली है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल संचालक पुष्पराज सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही है। आरोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए पुलिस सतना कोतवाली लाई है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के नयागांव थाना क्षेत्र के गुप्तगोदावरी के पास सेमरिया मोड पर रविवार की दोपहर को कार सवार युवकों ने शराब कारोबारी अनुज दीक्षित व उसकी महिला मित्र प्रिया सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वॉड के साथ मिलकर चित्रकूट मप्र क्षेत्र से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल बरामद कर ली। नयागांव थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी ने बताया कि राइफल सतना निवासी स्कूल संचालक पुष्पराज सिंह की है। युवती के परिजनों ने इसी स्कूल संचालक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आरोपी की तलाश में दो टीमें लगी हैं, जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। फिलहाल उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है। उधर, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शराब कारोबारी के परिजन उसके शव को लेकर हमीरपुर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। युवती के शव को परिजनों ने सतना स्थित आवास में रखा है। परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया है। परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी कराने की मांग की है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार की सुबह भाई के बाहर से आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मृतका के घर के आसपास पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का आरोपी बांदा का रहने वाला
शराब कारोबारी अनुज दीक्षित व उसकी दोस्त रिटायर्ड आर्मी मैन की बेटी प्रिया सिंह की हत्या में नामजद पुष्पराज सिंह मूल रूप से बांदा जिले का निवासी है। वह कई साल पहले सतना में जाकर परिवार समेत बस गया है। उसका मैहर व सतना में स्कूल संचालित है। एसपी सतना धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रिया सिंह पहले इसी के स्कूल में पढ़ाती थी। इसके बाद पढ़ाना छोड़ दिया था। इसके बाद से कई बार युवती के परिजनों ने पुष्पराज व उसके सहयोगियों पर गालीगलौज कर मारने पीटने की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई भी की।
पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए
पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं, जिससे पता चला की दोनों हत्याएं राइफल से की गईं। राइफल से तीन फायर किए गए। हत्या के पीछे की वजह शराब कारोबारी अनुज दीक्षित व युवती प्रिया सिंह के बीच दोस्ताना संबंध सामने आया है। शराब कारोबारी प्रिया के ही घर पर किराये से कमरा लेकर रहने लगा था। अनुज का पत्नी से कुछ दिनों पूर्व ही इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें