फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों के ऋण की फाइल न रोकें

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने बैक अधिकारियों की शिकायत कर कहा कि ऋण के आवेदनों पर विचार नहीं किया जा रहा है। पात्रों को बैंक अधिकारी चक्कर लगवा रहे हैं। इस पर डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि पात्रों के ऋण की फाइल बेवजह न रोकी जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को बैठक के दौरान डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल के आवेदन पत्र लंबित होने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, श्रम विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों के लंबित आवेदनपत्रों का समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनजीटी के जो मामले लंबित थे उसकी एक बैठक कराई जाए।
इसमें उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर एनजीटी के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। व्यापारियों की शिकायत पर डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक आरके सोनी को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व एक जनपद एक उत्पाद के लंबित आवेदनों का तीन दिन के अंदर निस्तारण कराया जाए। जिन योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति नहीं है उन्हें तत्काल पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि एक जनपद एक उत्पाद के आवेदन पत्र भारतीय स्टेट बैंक में अत्यधिक लंबित है। निस्तारण की स्थिति अत्यंत खराब है। अगर समय से निस्तारण नहीं कराया जाता है तो संबंधित बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजें।
शिकायत मिली कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के आवेदन पत्र इंडियन बैंक राजापुर में चार माह से लंबित हैं। इस पर डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक को निर्देश दिए कि तत्काल निस्तारण कराया जाए। चार माह से आवेदन पत्र क्यों लंबित था, उसका कारण सहित विवरण दें।
यूपीएसआईडी के अधिकारियों से कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, डिफेंस कॉरिडोर के आसपास जगह चिन्हित कर उद्योग लगाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। डीएम ने बैंक के अधिकारियों से कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लाभार्थियों को दिलाएं। डीएम ने प्रिया मसाला के बृजेश त्रिपाठी को आईईसी सर्टिफिकेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें