फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लेखपाल व राजस्व निरीक्षक समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 09 Nov 2023 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। जीवित को मृतक दर्शाकर उसकी भूमि की बिक्री करने के मामले में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना अंतर्गत अशोह गांव निवासी रामकृपाल ने बताया कि उसके गांव के कल्लू, रामसुहावन, धर्मेंद्र सिंह, पहाड़ी बुजुर्ग निवासी सुशील कुमार, तत्कालीन लेखपाल ग्राम कलचिहा और तत्कालीन राजस्व निरीक्षक क्षेत्र बरगढ़ तहसील मऊ ने मिलकर 24 मार्च 2022 को उसकी भूमि को दूसरे को बेच दिया था। कागजों में उसे मृत दर्शा उसके परिवार के दूसरे सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर करा लिए ।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत के बाद 30 मार्च 2022 को तहसीलदार ने जांच कराकर मामले को फर्जी मानकर निरस्त कराया था। मऊ थाना प्रभारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें