फोटो 02 सीकेटीपी 25 शेखनपुरवा में क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने को गड्ढा खोदता श्रमिक। संवाद
इंपैक्ट का लोगो
शेखनपुरवा में डेढ़ माह से चली आ रही पेयजल समस्या अब जल्द ही दूर होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। नगर पालिका क्षेत्र के शेखनपुरवा में डेढ़ माह से चली आ रही पेयजल समस्या अब जल्द ही दूर होगी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
शेखनपुरवा में डेढ़ माह पहले गांव किनारे पाइप लाइन फट गई थी। ग्रामीणों ने जल संस्थान से कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। धीरे-धीरे तीन जगहों पर पाइप लाइन फट गई, जिससे पानी का बहाव लगातार जारी रहा और आगे पानी पहुंचना बंद हो गया। इस समस्या के कारण लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा था।
अमर उजाला में रविवार के अंक में तीन जगह फटी पाइप लाइन, पानी की किल्लत शीर्षक के साथ इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने रविवार को ही तीन कर्मचारियों को मरम्मत के लिए भेजा। जल संस्थान के अवर अभियंता मुलायम सिंह ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत के लिए टीम भेजी गई है और शाम तक इसके ठीक होने की उम्मीद है।