चित्रकूट। कपसेठी गांव की महिला ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। चंद्रप्रभा देवी की शादी 14 मई 2021 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई। मांग पूरी न होने पर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर उनकी पिटाई की गई और जेवर भी ले लिए गए। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर पति राजकुमार यादव, सास शांति देवी, देवर राहुल यादव और ननद प्रियंका यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)