चित्रकूट। माघ मेला और मकर संक्रांति को देखते हुए चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन में विस्फोट पदार्थ से बचाव के लिए रिहर्सल किया गया। साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इसमें जीआरपी और फायर ब्रिगेड के जवान शामिल रहे।
बुधवार को चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन में संपर्क कांति एक्सप्रेस के आने से पहले जीआरपी पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ मिलने पर होने वाली दुर्घटना से यात्रियों को बचाने के लिए रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें कोतवाली पुलिस, जीआरपी, चिकित्सा विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमों ने शिरकत किया।
रिहर्सल के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गईं थीं। इसके बाद रेलवे स्टेशन में टीन शेड, बुकिंग हाल व प्रतिक्षालय की तलाशी ली गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों की चेकिंग भी की गई।
रिहर्सल कार्यक्रम में जीआरपी थानाध्यक्ष संजय सिंह यादव, उप निरीक्षक गौतम बनर्जी सहित पुलिसकर्मी बहीदुद्दीन, सन्नी यादव, महराज सिंह, गोपाल कृष्ण, नरेंद्र कुमार, राम अवतार, मनीष चंद्र, मो. आरिफ, शैलेंद्र, गौतम बनर्जी, रामभरोसे त्रिपाठी, सौरभ पांडेय, सुशील कुमार, धनश्याम पांडेय व गोविंद यादव मौजूद रहे।