श्रीराम मंदिर निधि समर्पण निधि को लेकर जन जागरण यात्रा में शामिल लोग।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति ने बुधवार को शहर में श्रीराम जनजागरण यात्रा निकाली। यात्रा में आरएसएस सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इसके अलावा शहर के पुरानी बाजार स्थित रामलीला मैदान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अयोध्या के श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विचार परिवार के तत्वावधान में श्रीराम मदिर निधि समर्पण समिति ने शहर के पुरानी बाजार स्थित रामलीला भवन से श्रीराम जनजागरण यात्रा निकाली। यात्रा शहर की विभिन्न गलियों में घूमी, इस दौरान जगह-जगह उसका स्वागत किया गया। यात्रा के समापन के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें संत मदन गोपालदास, महंत रामह्दयदास, महंत वरूण प्रपन्नाचार्य, वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास, महंत मोहित दास, रामचंद्रदास, राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख संजय शुक्ल ने लोगों से मंदिर में निर्माण के लिए सहयोग करने की अपील की।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, पंकज अग्रवाल, शानू गुप्ता, श्याम गुप्ता, विजय मिश्र, राम सागर चतुर्वेदी व भागवत त्रिपाठी मौजूद रहे।