संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रक ूट। पांच दिवसीय दीपदान मेले में दूर-दूर से गधों की खरीदारी करने के लिए ग्राहक पहुंचे। जिन्होंने अपनी पसंद के गधे-खच्चर खरीदने के लिए बोली लगाई। सबसे ज्यादा आकर्षण फिल्मी सितारों के नाम के गधे और खच्चर रहे। रणवीर सिंह व रणवीर कपूर नाम वाले गधे तीन-तीन लाख के जबकि शाहरूख खान व सलमान खान नाम के गधे एक-एक लाख रुपये में बिके। गधा मेला बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए मनोरंजन का केंद्र रहा।
यूपी सहित एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तराखंड के क ई जिलों से गधों व खच्चरों का व्यापार करने वाले व्यापारी मेले में आते हैं। इस साल भी कोराना काल के बाद भी चित्रकूट जिले की सीमा स्थित मप्र के चित्रकूट नगर पंचायत में मंदाकिनी नदी किनारे मेला लगा। जिसमें गधों के साथ खच्चरों को खरीदने के लिए बोलियां लगाईं गईं। व्यापारी राजेश कुमार, मोहन कुश्वाहा, राजूलाला ने बताया कि कोरोना काल के कारण व्यापार पर प्रभाव पड़ा। पहले इन फिल्मी हीरो हिरोइन के नाम वाले गधे खच्चर के पांच से दस लाख रुपये तक का दाम मिलता था। कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने बताया कि यह गधों का मेला हर साल दिवाली के दूसरे दिन इसी स्थान पर लगता है। यह परंपरा औरंगजेब साम्राज्य से चली आ रही है।
गधों के नाम हीरो हिरोइनों के नाम पर
चित्रकूट। मेले में बिकने वाले गधों के नाम ज्यादातर फिल्मी हीरो व हिरोइन के नाम पर रहे। जिसमें सलमान खान, गोविंदा, अक्षय कुमार, शाहरूख खान, सुनील शेट्टी सहित बसंती, रेखा व माधुरी के नाम से गधों को बुलाते रहे। जो मेला देखने वालों के लिए मनोरंजन का केंद्र बने रहे।