फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में लट्ठमार दिवारी नृत्य ने सबको लुभाया

विज्ञापन
फोटो-6- चित्रकूट के दीपदान मेले में भइयादूज के दिन परिक्रमा मार्ग पर बुंदेलखंड की लठठमार दिवाली ख? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
फोटो- 6
विज्ञापन

लट्ठमार दीवारी नृत्य ने सबको लुभाया
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोस्थली के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को दिवारी नृत्य का आयोजन किया गया। इसके अलावा परिक्रमा क्षेत्र में विभिन्न स्थलों पर दिवारियों का जमघट देखने को मिला। दिवारी नृत्य में शामिल टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा गांव-गांव में दीवारी नृत्य कर कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। यादव धर्मशाला अक्षयवट के परिसर में बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने ढोलक व नगाड़े की थाप पर विभिन्न प्रकार के गीत व लमटेरा गाकर भक्ति में सराबोर मयूर पंखों व घुंघरू की गूंज के बीच दीवारी नृत्य किया। टीम के कलाकारों ने पटा बनैती, ऊंची व लंबी कूद की ऐसी कलाएं दिखाईं तो दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली। दीवारी नृत्य में शामिल टीमों का उत्साहवर्धन मौजूद दर्शकों ने किया। इस मौके पर रामऔतार यादव, देवीदीन यादव, मुन्ना सिंह, भाऊराम, रामपाल यादव आदि ने विजेता टीम के सदस्यों को पुरस्कार भी बांटे।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें