फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन पर पत्र चस्पा कर मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। जिले की सीमा से सटे मझगवां थानाक्षेत्र अंतर्गत खोही ग्राम पंचायत भवन में गुरुवार सुबह एक पत्र चिपका मिला। जिसमें गांव के प्रधान, सचिव, लेखपाल व ठेकेदार से पांच-पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह पंचायत भवन की बाहरी दीवार पर पत्र चस्पा मिला। जिसमें प्रधान राजाभइया तिवारी, सचिव विजय पटेल, लेखपाल राजेश यादव व जल जीवन योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले ठेकेदार से पांच-पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई है। लिखा है कि यदि पांच दिन के अंदर रुपये का इंतजाम कर पानी की टंकी के पास नहीं रखा तो जान से मार देंगे। पत्र में जय बागी बाबा भी लिखा हुआ है।
प्रधान ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सतना एसपी धर्मवीर ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। आसपास कोई डकैत गिरोह सक्रिय नहीं है। यह परेशान करने को किया गया काम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें