फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण मेला: भक्ति रस में डूबे श्रोता, सांस्कृतिक संध्या का अद्भुत समागम

Wed, 18 Feb 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 17सीकेटीपी 29 सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन पेश करती गायिका संगीता राय। स्रोत: आयोजक - फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।
विज्ञापन
चित्रकूट। रामायण मेला के 53वां समारोह भक्ति और संगीत के अनूठे संगम का गवाह बना। सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत किए गए भजनों और लोकगीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, मानो वे भक्ति की अविरल धारा में गोते लगा रहे हों।
विज्ञापन

प्रयागराज की सुश्री संगीता राय ने सुमधुर गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने भजनों और लोकगीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। पीपर के पात झरि झालाए अंगनवां कैसे बुहारूं जैसी प्रस्तुतियों ने लोक संवेदनाओं को गहराई से छुआ।

वाराणसी की अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका ने सीता राम, सीता राम कहिए जैसे भजनों से समा बांध दिया। प्रयागराज आकाशवाणी की ओर से प्रस्तुत श्रामेति इति रामः कार्यक्रम में भी सुगम संगीत, भजन और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। जननी मैं न जिऔए बिन राम और होली खेलै रघुवीर जैसे गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक संध्या के समापन पर कलाकारों ने सीता स्वयंवर नाटक के मंचन की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर आकाशवाणी के अधिकारी सुंदरम तिवारी, मो. शमीम, एडीएम अरुण कुमार यादव, एसडीएम न्यायिक सौरभ यादव, संयुक्त निदेशक पर्यटन आरके रावत समेत मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया, महामंत्री डॉ. करुणा शंकर द्विवेदी, डॉ. घनश्याम अवस्थी, राजाबाबू पांडेय, राजेंद्र मोहन त्रिपाठी, ज्ञानचंद्र गुप्ता, प्रद्युम्न कुमार, मो. यूसुफ, नत्थू प्रसाद सोनकर, मो. इम्तियाज समेत दर्शक उपस्थित रहे। आकाशवाणी की ओर से अशोक बेशरम ने अपनी विशिष्ट शैली में कार्यक्रम का संचालन किया।

फोटो 17सीकेटीपी 29 सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन पेश करती गायिका संगीता राय। स्रोत: आयोजक- फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।

Next
AU ऐप में पढ़ें