फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बंदरों को पकड़ने की ट्रेनिंग आज, सीखेंगे तरकीब

Wed, 18 Feb 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बंदरों के बढ़ते प्रकोप से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बंदरों की समस्या से निपटने के लिए 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे ब्लॉक पहाड़ी के प्रसिद्धपुर गांव में प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण में इन्हें पकड़ने की तरकीब बताई जाएगी। इसके लिए वन विभाग ने सभी बीडीओ को बकायदा पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

उप निदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व एवं प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कुमार कटियार ने बताया कि जनपद में बंदर आतंक मचाए हैं। इनके हमलों से लगातार लोग घायल हो रहे हैं। इससे निपटने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के जरिए ग्राम प्रधान व कर्मचारियों को इन्हें पकड़ने की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी कटिहार ने बताया कि बंदर पकड़ने के लिए चलाए जाने वाले अभियान में स्थानीय ग्रामीण लोग शामिल होंगे, जिससे उनके लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। प्रत्येक पकड़े गए बंदर के लिए उन्हें धनराशि भी प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होगा और साथ ही क्षेत्र की बंदरों की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें