चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेले में उप्र के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब बुधवार को मप्र की मंत्री प्रतिमा बागरी मेले का शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगद्गुरु स्वामी बालगोविंदाचार्य महाराज करेंगे।
मंगलवार को राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया व महामंत्री करुणाशंकर द्विवेदी ने बताया कि मेले का शुभारंभ 26 फरवरी से होगा। पांच दिवसीय मेला दो मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक डाॅ. बीके जैन मौजूद रहेंगे।