फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सांप के डसने से एक महिला सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट /भरतकूप। अलग-अलग थाना क्षेत्र में खेत में किसानों को सांप ने डस लिया। तीनों की हालत बिगड़ गई। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सतना के थाना बरौंधा क्षेत्र के कंदर निवासी श्रवण कुमार की पत्नी फूला देवी (43) सोमवार शाम खेत में चारा काटने गई थी। वहीं सांप ने डस लिया। घर आकर उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान के महिला की मौत हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बालापुर खालसा की है। जहां के निवासी धनपत सिंह ने बताया कि भाई राजेश सिंह (42) सोमवार की रात को गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। सुबह करीब चार बजे घर और चारपाई में लेट गए। सात बजे तक न उठने पर जगाया तो वह नहीं उठे। पैर में देखा तो सांप के डसने के निशान बने थे और खून निकल रहा था। अस्पताल लेकर पहुंचे तो मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना भरतकूप क्षेत्र के बंदरी सिलखोरी निवासी रमेश (42) मंगलवार की सुबह फसल की सिंचाई करने गए थे। सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर भाग कर घर पहुंचे और परिजनों को बताया। परिजन उनको लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें