फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम तेरी मंदाकिनी: सीधे नदी में गिर रहे नाले

Fri, 02 Feb 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
मंदाकिनी में रामघाट से गिरता गंदे नाले का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिस पवित्र पावनी मंदाकिनी नदी में कभी भगवान श्रीराम और सीता स्नान करते थे आज उस नदी में गंदगी पटी पड़ी है। रामघाट सहित कई स्थानों में बस्तियों से लगे नालों का पानी भी मंदाकिनी नदी में बहाया जा रहा है। इस वर्ष बारिश कम होने से हालत और भी अधिक खराब हो गए हैं। नदी की जलधारा का बहाव कम हो गया है। जिससे नदी में स्नान करना भी मुश्किल हो रहा है। स्फटिक शिला से लेकर शहर सहित कई नदी में गंदगी पटी पड़ी है। जिससे नदी का जल धारा का बहाव भी कम हो गया है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी नदी को देख स्नान करने पर सकुचाते हैं।
विज्ञापन


जलकुंभी ने पैरपसारे
चित्रकूट। नदी में जलकुंभी ने भी अपने पैर पसार लिए हैं। जिससे नदी की हालत और अधिक खराब हो जाती है। वैज्ञानिकों का मानना है जिस नदी में जलकुंभी उग आए तो मानो वह नदी सूखने की कगार पर पहुंच जाती है।

साधू संत भी कर चुके पहल
 मंदाकिनी नदी की सफाई के लिए धर्मनगरी के मंहत ओमकार दास, महंत राजकुमार दास महंत दिव्य जीवनदास, सीता शरण, बलरामदास, सनकादिक महराज सहित कई साधू संतों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भी नदी की सफाई के लिए गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन


रामघाट में नाले से गिराया जा रहा पानी
चित्रकूट। बुंदेलीसेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि रामघाट सहित एमपी क्षेत्र व शहर में कई स्थानों पर नालों से मंदाकिनी नदी में पानी गिराया जा रहा है। इसके लिए जिम्मेदार सिंचाई विभाग व जल निगम है। हर बार इन विभाग के अधिकारियों को सचेत किया जाता है लेकिन ये जिम्मेदार चुप्पी साध लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें