चित्रकूट। जिले के भारतीय किसान यूनियन की नई कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सूची प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने जारी की है। इसमें रामसिंह पटेल को फिर से जिलाध्यक्ष बनाया है।
इसके अलावा जिला संरक्षक छोटे पीढिहा, जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल, नीलकंठ द्विवेदी, रमेश सिंह फौजी, सुरेश वर्मा जिला मंत्री अखिलेश कुमार मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, जिला संगठन मंत्री रावेंद्र सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश त्रिपाठी को बनाया गया है।
इसके अलावा सदर तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अध्यक्ष राजापुर राजकिशोर सिंह पटेल, मऊ तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी, मानिकपुर अध्यक्ष तीरथ प्रसाद सिंह, ब्लाक अध्यक्ष कर्वी नरेश सिंह, पहाड़ी जसवंत सिंह चौहान, मऊ हनुमान पाल, रामनगर रमेशचंद्र पाठक, मानिकपुर बिनोद सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह, हरबख्श सिंह, मंडल सचिव रामकरण सिंह, मण्डल कमेटी सदस्य ओमनारायण गर्ग, नथन यादव को कमान सौंपी है।