फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में एसडीएम, सीओ का छापा

Thu, 27 Aug 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी लोढ़वारा में आपराधिक गतिविधियों की शिकायत पर गुरुवार को एसडीएम और सीओ ने छापा मारा। इस दौरान यहां अवैध रूप से रह रहे लोगों को नोटिस दी जाएंगी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह लगभग दस बजे एसडीएम सदर रजनीश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी श्रीपाल यादव पुलिस फोर्स और कोबरा टीम के साथ लोढ़वारा कालोनी पहुंचे।

 इनके साथ डूडा (जिला नगरीय विकास अधिकरण) के अधिकारी और राजस्व विभाग के कानूनगो थे। एसडीएम की अगुवाई में आवासों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पाया गया कि ज्यादातर आवासों में ताला लगा था। कई जगहों पर कचरा पड़ा मिला। वहां रह रहे लोगों का सत्यापन किया गया। आईडी प्रूफ और रसीद देखी गई।

निरीक्षण की सूचना पर वहां रह रहे लोगों ने अन्य लोगों को सूचना दी तो दूसरी जगह पर रहने वालों ने भी आवासों के ताले खोल दिए।

एसडीएम ने डूडा के परियोजना अधिकारी एसपी शुक्ला को निर्देश दिए कि जिन आवासों में ताले लगे हैं, उनके मालिकों को नोटिस दी। यदि इनकी वहां पर नियमित रिहाइश न पाई जाए तो अन्य जरूरतमंदों का आवेदन ले सत्यापन कर आवास आवंटित कर दिया जाए।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में कुल 84 ब्लाकों में एक हजार क्वार्टर हैं। गुरुवार को इनमें से 344 का मुआयना किया गया। डूडा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि 44 क्वार्टरों में वैध रिहाइश पाई गई।

इसके अलावा 276 में ताला बंद मिला और 24 क्वार्टरों में अन्य लोग अवैध रूप से रहते मिले। इस दौरान इन लोगों ने प्रार्थनापत्र देकर आवंटन की दरख्वास्त की। इस दौरान ब्लाक नंबर एक के तीन नंबर क्वार्टर में बिना नंबर और कागजात की एक बाइक भी बरामद की गई।

हाल ही में जिला प्रशासन से कांशीराम कालोनी की महिलाओं ने शिकायत की थी कि यहां बिजली पानी का संकट है और शाम होते ही अराजकतत्वों का जमावड़ा लग जाता है। य

हां शराब की बोतलें भी बरामद हुईं थी। जनसेवा कॉलेज के पास फायरिंग करके लड़के इसी कालोनी में भागे थे। सीओ श्रीपाल यादव ने बताया कि पकड़े जाने पर इन लड़कों ने स्वीकार किया था कि वे लोग चोरी की बाइकों को इसी कालोनी में छतों पर ले जाकर काटते थे और पार्ट्स बेचते थे।

सीओ सिटी श्रीपाल यादव ने कहा कि एसडीएम रजनीश कुमार मिश्रा ने कहा किअभियान जारी रहेगा। जहां ताले लगे हैं, उनको नोटिस देकर आवंटन रद् किया जाएगा। कई गरीब हैं, जिनको फिर आवंटन कर दिया जाएगा। इस संबंध में डूडा के अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें