फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से चार घर ध्वस्त

Sun, 23 Aug 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बल्दाऊगंज मोहल्ले में एक पेड़ गिरने से चार घर ध्वस्त हो गए। हादसे में एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


रविवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे बल्दाऊगंज कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बड़ा पीपल का पेड़ चार घरों के ऊपर गिर गया। बल्दाऊगंज निवासी चिरौंजी लाल ने बताया कि वह घर से काम के लिए निकला था तभी अचानक जोरदार आवाज के साथ पेड़ गिर गया।
विज्ञापन


पेड़ गिरने से उसका, रामनरेश, चंद्रपाल और कमलेश्वरी देवी का घर भी ध्वस्त हो गया। हादसे में सावित्री पत्नी चिरौंजी लाल, उसकी पुत्री नंदनी और शिवम पुत्र रामनरेश चुटहिल हो गए। इनको जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें