चित्रकूट। मुख्यमंत्री की सबसे महत्वपूर्ण जनसुनवाई योजना आईजीआरएस में राजापुर तहसील ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में 6वीं रैंक हासिल कर राजापुर ने टॉप-10 में जगह बनाई है।
आईजीआरएस वह पोर्टल है, जहां आम आदमी अपनी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकता है। मुख्यमंत्री खुद इसकी मॉनिटरिंग करते हैं। इस पोर्टल पर रैंक पाना आसान नहीं है। इसके लिए शिकायतों का समय से निस्तारण, मौके पर जाकर जांच, फर्जी निस्तारण के बजाय संतुष्टि के साथ समाधान और शिकायतकर्ता से फीडबैक जैसे मानकों पर खरा उतरना पड़ता है।
एसडीएम पूजा गुप्ता ने कहा कि जनता का काम सबसे पहले, कोई टालमटोल नहीं चलेगी। रोजाना जनसुनवाई में खुद बैठना, लेखपाल, कानूनगो और सचिवों को शिकायत पेंडिंग न रखने के सख्त निर्देश, फर्जी रिपोर्ट लगाने वालों पर फटकार और खुद गांव-गांव जाकर शिकायतों का सत्यापन, इसका नतीजा सबके सामने है। जो तहसील पहले शिकायतों के बोझ में दबी रहती थी, आज पूरे यूपी में 6वें नंबर पर है।