फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम देख भाग खड़े हुए खोआ व्यापारी

विज्ञापन
03 सीकेटीपी-09-संदिग्ध गुणवत्ता वाले खोवा को नष्ट कराते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। दिवाली पर मिठाइयों की मांग बढ़ते ही मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को जब खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुलिस के साथ राजापुर की खोआ मंडी पहुंचे तो वहां भगदड़ मच गई। टीम को देखकर कई खोआ व्यापारी कांटा-बांट तक छोड़कर मौके से खिसक गए। मिठाई और किराना दुकानदारों ने भी शटर गिरा दिए। करीब दो घंटे तक दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खोवा व्यापारी राजाराम के यहां से नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं एक व्यक्ति का करीब 12 किलो संदिग्ध गुणवत्ता वाला खोआ मौके पर ही नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत लगभग 3600 रुपये बताई जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान मिलावटी खोआ, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान जारी रहेगा। मिलावट पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लोगों का कहना है कि अगर ऐसी छापा मारी नियमित हो तो मिलावटखोरों पर लगाम लगेगी और त्योहार पर शुद्ध मिठाई मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें